Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लक्षित सभी शालाओं में होगा विशेष भोज का आयोजन

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लक्षित सभी शालाओं में होगा विशेष भोज का आयोजन

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लक्षित सभी शालाओं में होगा विशेष भोज का आयोजन

जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए निर्देश

अनूपपुर 15 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर लक्षित सभी शालाओं में विद्यार्थियों को पीएम पोषण अंतर्गत विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलुआ (खीर में विशेष रूप से स्थानीय उत्पाद कोदो/कुटकी का अनिवार्य रूप से उपयोग किए जाने) तथा इसके साथ लड्डू के वितरण के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनजातीय कार्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, शिक्षा विभाग के जिला प्रमुखों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, सर्व शिक्षा अभियान के खण्ड स्रोत समन्वयको को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को पीएम पोषण अंतर्गत विशेष भोज के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विशेष भोज के अवसर पर अन्त्योदय कार्डधारी वृद्धजन व माताएं भी विशेष भोज में सहभागी हों सकेंगे।
विशेष भोज प्रधानाध्यापक व शाला के नोडल शिक्षक स्वच्छ व शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए निगरानी का दायित्व निभाएंगे, विशेष भोज में जन भागीदारी, जन सहयोग भी लिया जा सकेगा जन सहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों को भी विशेष भोज में आमंत्रित किया जा सकता है।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top