कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार नागरिकों को 2.50 लाख रुपये के आर्थिक सहायता की दी मंजूरी
अनूपपुर 15 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने गंभीर बीमारी एवं दुर्घटना से पीड़ित नागरिकों के उपचार हेतु मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के स्वेच्छानुदान मद से जिले के चार जरूरतमंद व्यक्तियों को कुल 2.50 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
कलेक्टर श्री पंचोली ने श्री अशोक कुमार साकेत, निवासी वार्ड क्रमांक 09, इस्लामगंज, कोतमा को गंभीर रीढ़ संबंधी रोग के उपचार हेतु 75 हजार रुपए, श्री शशांक अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 06, बदरा बस स्टैंड, जिला अनूपपुर को दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के उपचार हेतु 50 हजार रुपए, श्री प्रसाद सिंह पंवार, निवासी ग्राम खाटी, जिला अनूपपुर को सड़क दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने पर उपचार हेतु 75 हजार रुपए एवं श्री विश्वनाथ गोस्वामी, निवासी वार्ड क्रमांक 02, नया डोला, भलमुड़ी, जिला अनूपपुर को उपचार के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।



