अनूपपुर 15 जनवरी 2026/ म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा देने के लिए श्रमोदय आवासीय विद्यालय संचालित हैं। श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6 से 9 तक में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 20 जनवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए पंजीकृत मजदूरों के बच्चे पात्र होंगे। आवेदन पत्र डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमपी एसओएस डॉट एनआईसी डॉट इन पर केवल ऑनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं। श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। पात्र आवेदकों को परीक्षा के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमपी एसओएस डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध कराए जाएंगे।




