आजीविका दीदियो से जिपं सीईओ ने किया संवाद
कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के दिए निर्देश
अनूपपुर 16 जनवरी 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत धनगंवा पूर्वी के आस्था ग्राम संगठन तथा लक्ष्मी स्व सहायता समूह दर्री टोला की आजीविका दीदियो से रूबरू होकर संवाद किया।
इस मौके पर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने स्व सहायता समूह के कार्यों की जानकारी आजीविका दीदियो से प्राप्त करते हुए उन्हें कौशल उन्नयन कर अजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक समृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने आजीविका दीदियो को कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी आदि गतिविधि का कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने स्व सहायता समूह की आजीविका दीदियो से उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई महिलाओं ने अवगत कराया कि वह किराना, ढाबा, सिलाई, ब्यूटी पार्लर आदि स्वरोजगार गतिविधि का कार्य किया जा रहा है।




