Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • विशेष पिछड़ी जनजाति को लाभान्वित करने के किए जा रहे प्रयास- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

विशेष पिछड़ी जनजाति को लाभान्वित करने के किए जा रहे प्रयास- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनुपपुर 17 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण की दिशा में सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। जनजातीय समाज के लिए विशेष तौर पर अति पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। सड़क, आवास, राशन, स्कूल, आंगनबाड़ी, विद्युतीकरण, मोबाइल टॉवर की स्थापना का कार्य पीएम जन-मन योजना के तहत विशेष पिछड़े क्षेत्रों में करने का कार्य किया जा रहा है। इसी योजना के तहत मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजनांतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा हितग्राहियों को स्वावलम्बी बनाने के लिए दुधारू पशुधन भैस इकाई प्रदान की जा रही है। राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल विकासखण्ड कोतमा के ग्राम कटकोना के गौशाला परिसर में आयोजित बैगा हितग्राहियों को दुधारू पशुधन भैस इकाई वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बैगा हितग्राहियों को राज्यमंत्री ने प्रदाय की दुधारू पशुधन भैस इकाई 

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजनांतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा हितग्राहियों को दुधारू पशुधन भैस इकाई तथा स्वीकृति पत्रक का वितरण राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल द्वारा किया गया। हितग्राही श्री मोहन बैगा, जय प्रकाश बैगा, विकास बैगा, शुखलाल बैगा सहित कुल 15 हितग्राहियों को 01 नग दुधारू पशुधन भैस इकाई का प्रदाय किया गया। योजनांतर्गत 90 प्रतिशत अनुदान तथा 10 प्रतिशत अंशदान का प्रावधान है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कोतमा श्री जीवन सिंह, जनपद सदस्य श्री राम खेलावन तिवारी, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. बी.बी चौधरी, डॉ. योगेश दीक्षित, सहित जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष तथा हितग्राही उपस्थित थे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top