Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तायुक्त शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं-राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तायुक्त शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं-राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तायुक्त शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं-राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा परंपरा से प्रेरित सांदीपनीय विद्यालय-राज्य मंत्री

राज्यमंत्री ने 147 लाख के स्कूल भवन का किया लोकार्पण

अनूपपुर 17 जनवरी 2026- मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि विद्यार्थियों को विद्यालयों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासकीय हाई स्कूल भवन थानगांव का लोकार्पण किया गया है, जिसमें सभी कक्षाएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं बेहतरीन रूप से निर्मित हैं। श्री जायसवाल ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उनके सपनों को नया आकार दें, ताकि विद्यार्थी बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल आज जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम थानगांव में नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग बधाई का पात्र है, जिसने स्कूल भवन का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किया। अब इस भवन का उपयोग विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन के लिए किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि आधुनिकता के इस युग में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें, ताकि वे जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में शासकीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों से अधिक सुविधाएं और बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सांदीपनीय विद्यालयों की स्थापना भी की जा रही है। महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी जिलों में सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण की तरह विद्या अर्जन कर अपने जीवन को सार्थक बना सकें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें।

राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने ग्राम थानगांव में 147 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत कोतमा श्री जीवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री रिंकू मिश्रा, जनपद सदस्य श्री राम खेलावन तिवारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भवन) श्री प्रभात लोरिया, संविदाकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आमजन एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top