Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • वॉश ऑन व्हील अंतर्गत पुष्पराजगढ़ में स्वच्छता साथियों को किट का किया गया वितरण

वॉश ऑन व्हील अंतर्गत पुष्पराजगढ़ में स्वच्छता साथियों को किट का किया गया वितरण

वॉश ऑन व्हील अंतर्गत पुष्पराजगढ़ में स्वच्छता साथियों को किट का किया गया वितरण

स्वच्छता की दिशा में जिला प्रशासन के प्रयासों की जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

अनूपपुर 17 जनवरी 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित संस्थानों, सार्वजनिक तथा व्यक्तिगत शौचालय के साफ सफाई हेतु ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वाॅस ऑन व्हील नवाचार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा इस नवाचार का क्रियान्वयन जिले के चारों जनपद क्षेत्र के 25 क्लस्टर स्तर पर क्रियान्वयन किए जाने के लिए सतत कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में जिले के चारों जनपदों में कलस्टर स्तरीय स्वच्छता साथियों को सीएसआर मद से स्वच्छता किट प्रदान किए जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के स्व सहायता भवन में वास ऑन व्हील कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता साथियों को स्वच्छता किट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष व दिशा समिति के सदस्य श्री हीरा सिंह श्याम,जनपद पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह मरावी ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालय के साफ सफाई के लिए ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन डिमांड प्रक्रिया संपादित करने तथा ऑनलाइन माध्यम से ही सफाई कार्य के पश्चात निर्धारित शुल्क के भुगतान करने की सुविधा से आम नागरिकों को लाभ होगा वही स्वच्छता साथियों को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा।
उन्होंने वॉश ऑन व्हील कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता की अपील की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नर्मदा सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री वसीम अहमद भट्ट, जनपद पुष्पराजगढ़ के उपाध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय, पूर्व उपाध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय जनपद सीईओ श्री गणेश पाण्डेय,एसबीएम के ब्लॉक समन्वयक श्री पुष्पेंद्र तिवारी, समग्र विस्तार अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री, सहित जनपद सदस्य गण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के द्वारा स्वच्छता के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। स्वच्छता साथियों को स्वच्छता किट का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया तथा उन्हें स्वच्छता कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित कर इस गतिविधि को जन उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वास ओं व्हील स्वच्छता साथी कार्यक्रम की सराहना की तथा इस नवाचारी पहल को ग्रामीण स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top