Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अनूपपुर 19 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश एवं सहसचिव मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड रेसीडेंशियल एकेडमिक सोसायटी भोपाल के अंतर्गत विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश पत्र 15 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से परीक्षा दिनांक तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक होगा। परीक्षा जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय के निर्धारित विद्यालयों में आयोजित होंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक ने कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत जनजाति वर्ग, विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया या सहरिया), विमुक्त जनजातियां, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ समुदाय (डीएनटी/एनटी/एसएनटी) के अलावा वे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद/उग्रवाद/कोविड आदि के कारण खो दिया है तथा विधवा की संतान, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ या भूमिदाता (जिन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान की हो) वर्ग के विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://www.mpsos.nic.in पर स्‍टूडेन्‍ट कॉर्नर के माध्यम से नि:शुल्‍क ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन हेतु पात्र होंगे। उल्लेखित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा, विस्तृत गाइड लाइन एवं विद्यालयों की सूची तथा रिक्त सीटों के विवरण संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://www.mpsos.nic.in पर स्‍टूडेन्‍ट कॉर्नर में उपलब्ध है। भविष्‍य में योजनाओं का त्‍वरित लाभ प्राप्‍त करने के लिए समस्‍त विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in पर हितग्राही प्रोफाईल में रजिस्‍ट्रेशन करें।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top