Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • प्रतिबद्धता के साथ समय पर हो कार्यों की पूर्णता जिससे नागरिकों को मिले लाभ- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह

प्रतिबद्धता के साथ समय पर हो कार्यों की पूर्णता जिससे नागरिकों को मिले लाभ- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह

प्रतिबद्धता के साथ समय पर हो कार्यों की पूर्णता जिससे नागरिकों को मिले लाभ- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह

जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों को आठवीं से 12वीं तक के उच्चतर शिक्षा संचालन हेतु शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक में चर्चा कर लिया गया निर्णय

अनूपपुर 21 जनवरी 2026/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने बैठक में कहा कि विभागीय अधिकारी क्षेत्रीय विकास के कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा कार्यों में पारदर्शिता परिलक्षित हो यह सुनिश्चित किया जाए जिससे नागरिक लाभान्वित हो सके।
बैठक में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री भारती केवट,श्रीमती किरण चौधरी,श्री दरोगा सिंह,श्री भूपेंद्र सिंह, श्रीमती यशोदा कोदू सिंह, श्री नर्मदा सिंह,श्री रंजीत सर्राटी,श्री राम जी रिंकू मिश्रा, व जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी सहित विभिन्न विभागों एवं जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के प्रारंभ में पूर्व बैठक एजेंडा के पालन प्रतिवेदन से सदन को अवगत कराया गया।
बैठक में मनरेगा योजना अंतर्गत कार्यो मे श्रमिक नियोजन बढ़ाकर समय पर लेबर बजट की पूर्ति किए जाने एवं सर्व शिक्षा अभियान, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जनजाति कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि कार्यों की समीक्षा की गई।
जिला पंचायत सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों को अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों के संबंध में अवगत कराते हुए जनहित में कार्यो की पूर्णता पर बल दिया।
विभागीय अधिकारियों द्वारा संचालित कार्यों के प्रगति की जानकारी दी गई।
जिला पंचायत सदस्यों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में जानकारी देकर सदस्यों ने उच्च प्राथमिकता में कार्यों की पूर्णता के संबंध में मांग रखी।
बैठक में जिले के दिव्यांग विद्यार्थियों के उच्चतर शिक्षा अध्ययन हेतु कक्षा आठवीं से 12वीं तक की उच्चतर कक्षा के संचालन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित अनूपपुर बायपास रोड के कार्यों की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
जल संसाधन विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन 04 परियोजनाओं को मार्च 2026 तक पूर्ण किए जाने, ग्राम केल्हौरी के बैगा बसाहट क्षेत्र व ग्राम पंचायत फुलकोना के ग्राम सेटिंगचुआ में विद्युतीकरण कराए जाने एवं डीएमएफ व पांचवें व 15वें वित्त अंतर्गत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में विकास विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिला पंचायत सदस्यो के क्षेत्र अंतर्गत निर्माण कार्यों के भूमि पूजन/ लोकार्पण कार्यक्रम की सूचना देते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जाए।
बैठक में रानी सागर जलाशय मुण्डा एवं पिपरिया जलाशय मे मत्स्य पालन गतिविधि के संबंध में चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत चिन्हित अस्पताल की जानकारी सर्व सुलभता हेतु जिले के स्वास्थ्य केन्द्रो में फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किए जाने के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर निर्णय लिया गया।

प्रतिबद्धता के साथ समय पर हो कार्यों की पूर्णता जिससे नागरिकों को मिले लाभ- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top