Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • समाधान अभियान में अब तक 8361 आवेदन पत्र दर्ज

समाधान अभियान में अब तक 8361 आवेदन पत्र दर्ज

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 8361 आवेदन पत्र दर्ज अनूपपुर 21 जनवरी 2026/ जनसामान्य को कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का सुगमता एवं समयबद्धता और प्रभावी तरीके से पात्र लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने तथा सुशासन और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से ‘‘संकल्प से समाधान’’ अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चार चरणों में संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत अभियान के प्रथम चरण (12 जनवरी से 15 फरवरी) में ग्राम पंचायत/नगरीय वार्ड स्तर पर समितियां गठित कर घर-घर जाकर या शिविरों के माध्यम से आवेदन/शिकायतें एकत्र की जा रही है। एकत्रित आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज भी किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 8361 आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें से विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के 4700 आवेदन, विकासखण्ड कोतमा के 2220 आवेदन, विकासखण्ड जैतहरी के 1116 आवेदन तथा विकासखण्ड अनूपपुर के 325 आवेदन शामिल हैं।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top