Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • अनूपपुर जिले में एसआईआर गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कार्य शत प्रतिशत हुआ पूर्ण

अनूपपुर जिले में एसआईआर गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कार्य शत प्रतिशत हुआ पूर्ण

अनूपपुर जिले में एसआईआर गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कार्य शत प्रतिशत हुआ पूर्ण

एसआईआर कार्य में योगदान देने वाली टीम को कलेक्टर ने दी बधाई

अनूपपुर 6 दिसम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्य हेतु जारी कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के गणना पत्रक का डिजिटाईजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 39 हजार 7 सौ 93 है। जिनमें से विधानसभा क्षेत्र कोतमा में 1 लाख 53 हजार 3 सौ 11, विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में 1 लाख 81 हजार 5 सौ 71 तथा विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में 2 लाख 4 हजार 9 सौ 11 मतदाता हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली द्वारा एसआईआर कार्य की पूर्णता के संबंध में अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ सुपरवाईजर व बीएलओ को दिये गये निर्देश, सतत समीक्षा एवं सघन मॉनिटरिंग से जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाईजेशन का कार्य 5 दिसम्बर 2025 को देर शाम तक 100 प्रतिशत पूर्ण करने में सफलता अर्जित की है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 के गणना पत्रकों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्णता की सफलता प्राप्त होने पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ तथा समस्त जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की पूर्णता के लिए दिए गए योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top