Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • अनूपपुर जिले में 1511 अपात्र हितग्राही चिह्नित, राशन कार्ड धारकों से 17 सितम्बर तक जवाब मांगा

अनूपपुर जिले में 1511 अपात्र हितग्राही चिह्नित, राशन कार्ड धारकों से 17 सितम्बर तक जवाब मांगा

अनूपपुर जिले में 1511 अपात्र हितग्राही चिह्नित, राशन कार्ड धारकों से 17 सितम्बर तक जवाब मांगा

अनूपपुर।जनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 के तहत पंजीकृत राशनकार्डधारियों की पात्रता का पुनरीक्षण किया गया। इस प्रक्रिया में जिले के 1511 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार –

क्रमांक

1 आयकरदाता परिवार जिनकी वार्षिक आय 6 लाख से अधिक है 1362
2 सरकारी/पेंशनभोगी कर्मचारी (कक्षा-III एवं उससे ऊपर) 140
3 ₹25 लाख से अधिक का व्यवसाय कर GST भुगतान करने वाले 9
कुल 1511

विभाग द्वारा बताया गया है कि जिन हितग्राहियों को अपात्र सूची में शामिल किया गया है, उन्हें 15 दिन का समय (17 सितम्बर 2025 तक) कारण सहित जवाब प्रस्तुत करने के लिए दिया गया है। यदि निर्धारित समयावधि में कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित हितग्राहियों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन हितग्राहियों को नोटिस जारी किए गए हैं, वे निर्धारित समय सीमा में कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। अन्यथा उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से मिलने वाला लाभ स्वतः समाप्त कर दिया जाएगा।

Releated Posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, शहडोल ने अमझोर विद्यालय में किया वृक्षारोपण एवं जनजागरुकता कार्यक्रम , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहडोल/अमझोर – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से अखिल…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

कोतमा में हिट एंड रन: 11 वर्षीय मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर टूटा; चालक और कर्मचारी मौके से फरार, CCTV में कैद हुई घटना

कोतमा। नगर में एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है। जानकारी के…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026
1 Comments Text
  • JamesLox says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Этот информативный материал предлагает содержательную информацию по множеству задач и вопросов. Мы призываем вас исследовать различные идеи и факты, обобщая их для более глубокого понимания. Наша цель — сделать обучение доступным и увлекательным. Детальнее – https://vivod-iz-zapoya-2.ru/
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top