Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2026’’दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2026’’दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव

‘‘अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2026’’दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी को नर्मदा महोत्सव में मशहूर गायक अभिलिप्सा पांडा देंगी भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति अनूपपुर 21 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश की जीवन रेखा, संस्कृति सलिला मां नर्मदा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय माँ नर्मदा महोत्सव-2026 का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में होगा। दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातः 11 बजे मां नर्मदा शोभायात्रा, दोपहर 1 बजे अखण्ड कीर्तन, शाम 4 बजे निर्झरणी महोत्सव, शाम 7 बजे महाआरती तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय दिवस प्रातः 11 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव पूजन, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं भण्डारा, शाम 6ः45 बजे मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में महाआरती, शाम 7ः15 बजे रामघाट अमरकंटक में मां नर्मदा महाआरती का आयोजन होगा तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत “हर हर शंभू शिव महादेवा” फेम मशहूर गायक अभिलिप्सा पांडा द्वारा भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति रामघाट के उत्तर तट में दी जाएगी। आयोजन में नागरिकों, श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों से सहभागिता करने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top