Search The Query

‘‘आनंद उत्सव 2026’’

नगरपालिका बिजुरी के गुलाब ग्राउंड में आयोजित हुआ आनंद उत्सव कार्यक्रम

विद्यार्थियों ने खो-खो, बोरा रेस, नीबू दौड़ प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में की सहभागिता

अनूपपुर 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार व जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में राज्य आनंद संस्थान एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में 14 से 28 जनवरी के मध्य ‘‘आनंद उत्सव 2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में 14 से 24 जनवरी 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 24 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

आनंद उत्सव में नागरिकों की सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परम्परागत खेलकूद जैसे कबड्डी, खोखो, बोरा रेस, रस्साकसी, वेअर रेस, पिट्ठू/सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता है।

इसी अनुक्रम में आज नगरपालिका बिजुरी के गुलाब ग्राउंड में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने खो-खो, बोरा रेस, नीबू दौड़ प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर नगरपालिका बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती शहबिन पनिका, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिजुरी श्री पवन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन, विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

‘‘आनंद उत्सव 2026’’ नगरपालिका बिजुरी के गुलाब ग्राउंड में आयोजित हुआ आनंद उत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों ने खो-खो, बोरा रेस, नीबू दौड़ प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में की सहभागिताअनूपपुर 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार व जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में राज्य आनंद संस्थान एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में 14 से 28 जनवरी के मध्य ‘‘आनंद उत्सव 2026’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में 14 से 24 जनवरी 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 24 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। आनंद उत्सव में नागरिकों की सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परम्परागत खेलकूद जैसे कबड्डी, खोखो, बोरा रेस, रस्साकसी, वेअर रेस, पिट्ठू/सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता है।इसी अनुक्रम में आज नगरपालिका बिजुरी के गुलाब ग्राउंड में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने खो-खो, बोरा रेस, नीबू दौड़ प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर नगरपालिका बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती शहबिन पनिका, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिजुरी श्री पवन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन, विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top