Search The Query
  • Home
  • Aap party
  • आम आदमी पार्टी का नया प्रदेश कार्यालय भोपाल में भव्य शुभारंभप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने किया उद्घाटन, संगठन विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

आम आदमी पार्टी का नया प्रदेश कार्यालय भोपाल में भव्य शुभारंभप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने किया उद्घाटन, संगठन विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा


भोपाल। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के नए प्रदेश कार्यालय का आज भोपाल में भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के कर-कमलों से कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीतियों और प्रदेश में पार्टी के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।


कार्यक्रम में शहडोल क्षेत्र के प्रभारी दौलत पवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अनूपपुर जिले से पहुंचे पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
दौलत पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने अनूपपुर जिले की टीम को आने वाले समय में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।


बैठक में प्रदेश के सभी क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

अनूपपुर से उठी बदलाव की हुंकार, आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर खोला मोर्चा

अनूपपुर में आम आदमी पार्टी का जोन स्तरीय सम्मेलन संपन्न, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा अनूपपुर।…

ByByVikash Sah Jun 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top