Search The Query
  • Home
  • जल समाचार
  • गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन एवं कलश यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन एवं कलश यात्रा का हुआ भव्य आयोजन


📍 कोतमा विकासखंड, अनूपपुर
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार 25 मई 2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कोतमा, सेक्टर क्रमांक 05 अंतर्गत नवांकुर संस्था कान्हा जनकल्याण समिति नगाराबांध के मार्गदर्शन में विभिन्न ग्रामों में जल संरक्षण एवं धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।


ग्राम भूईला साजाटोला स्थित उबका नाला जल स्रोत पर सुबह 8 बजे कलश यात्रा एवं जल स्रोत पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भूईला के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए विधि-विधान से पूजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच श्री राजेश पाव, ग्राम पंचायत सचिव श्री बालक दास, जीआरएस श्री मिलेश्वर प्रजापति, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि महेंद्र कुमार यादव, समिति सदस्य श्री रामचंद्र पटेल, श्री सुरेश जी, श्री हीरालाल जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ग्राम सारिस्ताल में भी गंगा दशहरा उत्सव के अवसर पर केवई नदी तट पर जल स्रोत पूजन एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक वातावरण में ग्रामीणों ने मां गंगा एवं जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि महेंद्र कुमार यादव, ग्राम सारिस्ताल भजन मंडली के सदस्य, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भूईला के प्रतिनिधि श्री रामचंद्र पटेल, श्री तुलसी पाव एवं अन्य ग्रामवासियों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए लोगों से जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश दिया।

Releated Posts

जैतहरी के ग्राम पंचायत हर्री,बर्री, अमगंवा, गुंवारी पहुंच नल जल योजना का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

अनूपपुर 2 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के…

ByByVikash Sah May 2, 2026

भूईला में जल उद्गम स्रोतों की सफाई के लिए चला विशेष अभियानउपशीर्षक:

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों व युवाओं ने मिलकर की जल स्रोतों की साफ-सफाईसमाचार:विकासखंड कोतमा के…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

नगरीय विकास के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर हर्षल पंचोली

अमृत-2.0 और पीएम आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश, 15-15 दिन में निरीक्षण और पोर्टल पर अपडेट…

ByByVikash Sah Mar 13, 2026

टंकी बनी, पाइपलाइन बिछी… फिर भी नलों में नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

करोड़ों की नल-जल योजना फेल! अनूपपुर के गांवों में सूखी टंकियां, प्यासे लोगटंकी बनी, पाइपलाइन बिछी… फिर भी…

ByByVikash Sah Mar 10, 2026

जल अभावग्रस्त घोषित करने कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करने कलेक्टर ने जारी किया आदेश बोरिंग खनन एवं बोरिंग सफाई हेतु एसडीएम…

ByByVikash Sah Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top