Search The Query
  • Home
  • जल समाचार
  • भूईला में जल उद्गम स्रोतों की सफाई के लिए चला विशेष अभियानउपशीर्षक:

भूईला में जल उद्गम स्रोतों की सफाई के लिए चला विशेष अभियानउपशीर्षक:


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों व युवाओं ने मिलकर की जल स्रोतों की साफ-सफाई
समाचार:
विकासखंड कोतमा के सेक्टर क्रमांक 05 अंतर्गत ग्राम भूईला में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जलदहा जल उद्गम स्रोत की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था कान्हा जनकल्याण समिति नगाराबांध द्वारा आयोजित किया गया।


दिनांक 7 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण “जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम (सुरक्षित जल, समृद्ध कल)” के अंतर्गत ग्राम के युवाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने मिलकर जल उद्गम स्रोतों की साफ-सफाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण करना तथा ग्रामीणों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि महेंद्र कुमार यादव, परामर्शदाता प्रिंस कुमार पांडे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि रामचंद्र पटेल, शिवकुमार पटेल, गेंदालाल पाव, जुगनू सिंह, रोहित, अमित सिंह, अजय पाव, नोखेलाल पाव, गोविंद पाव, देव पाव, मंगल सिंह सहित अन्य ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।
अभियान के दौरान सभी ने जल स्रोतों की साफ-सफाई कर उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल जल स्रोत सुरक्षित रहेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।

Releated Posts

गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन एवं कलश यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

📍 कोतमा विकासखंड, अनूपपुरगंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार 25 मई 2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान…

ByByVikash Sah May 26, 2026

जैतहरी के ग्राम पंचायत हर्री,बर्री, अमगंवा, गुंवारी पहुंच नल जल योजना का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

अनूपपुर 2 मई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के…

ByByVikash Sah May 2, 2026

नगरीय विकास के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर हर्षल पंचोली

अमृत-2.0 और पीएम आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश, 15-15 दिन में निरीक्षण और पोर्टल पर अपडेट…

ByByVikash Sah Mar 13, 2026

टंकी बनी, पाइपलाइन बिछी… फिर भी नलों में नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

करोड़ों की नल-जल योजना फेल! अनूपपुर के गांवों में सूखी टंकियां, प्यासे लोगटंकी बनी, पाइपलाइन बिछी… फिर भी…

ByByVikash Sah Mar 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top