Search The Query
  • Home
  • Dhaba
  • एनएच के ऊपर से लाइट लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करने का आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल

एनएच के ऊपर से लाइट लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करने का आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल


अनूपपुर/रामनगर — रामनगर क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय के पास संचालित Punjab Dhaba द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से लाइट व्यवस्था किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ढाबा संचालक ने ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग के एक ओर से दूसरी ओर तक बिजली की लाइट एवं वायरिंग कर रखी है, जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस प्रकार की चमकदार लाइटें वाहन चालकों का ध्यान भटका सकती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या उक्त कार्य के लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली गई है या नहीं।
जानकारों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विद्युत लाइन, होर्डिंग, हाईमास्ट या आकर्षण हेतु लाइट लगाने के लिए National Highways Authority of India एवं संबंधित विभागों की अनुमति आवश्यक होती है। बिना अनुमति राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का उपयोग नियमों के विरुद्ध माना जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी संभावित हादसे से बचा जा सके। वहीं इस मामले को लेकर संबंधित विभागों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top