Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • एसआईआर के संबंध में कमिश्नर की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

एसआईआर के संबंध में कमिश्नर की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

एसआईआर के संबंध में कमिश्नर की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

अनूपपुर 16 दिसंबर 2025/फोटो निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के संबंध में रोल ऑब्जर्वर एवं कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर ने अवगत कराया कि जिले में मतदान केन्द्रों में गणना पत्रकों का सौ प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिले में अनुपस्थित , सिफ्टेड, डुप्लीकेट तथा रिजेक्टेड मतदाताओं के नाम सूची में सत्यापित कर मतदान केन्द्र द्वारा इसकी पुष्टि भी कराई जा रही है। ताकि दावे आपत्ति के समय कम से कम मतदाता की आपत्तियाँ आयें।

बैठक में रोल ऑब्जर्वर एवं कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के अद्यतन किये जाने तथा पात्र व्यक्तियों का सत्यापन व सूची में नाम दर्ज होने में सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री संजय निगम सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top