Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिपं. सीईओ ने लिया तैयारियों का जायजा

अनूपपुर 24 जनवरी 2026/ 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, तहसीलदार श्री ईश्वर प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सबसे पहले पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने पहुंचकर प्लाटून की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का आगमन मंच पर हुआ। उन्होंने ध्वज फहराया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। शनिवार की सुबह पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां फुल ड्रेस में शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. प्रांगण अनूपपुर पहुंची।

परेड कमाण्डर के रूप में रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे व सेकण्ड इन कमाण्डर के रूप में सूबेदार श्री अमरीष कुमार साहू ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.), जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), जिला होमगार्ड बल, एन.सी.सी. सीनियर शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, एन.सी.सी. जूनियर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर, एनसीसी जूनियर शासकीय एकलव्य आवासीय उ.मा. विद्यालय, स्काउट गाईड शा. मॉडल उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड शा. कन्या उ.मा. विद्यालय, स्काउट गाईड सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर, जूनियर रेडक्रास शा. बालक उ.मा. विद्यालय अनूपपुर तथा महिला बाल विकास विभाग के शौर्या दल ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिपं के पीआरओ श्री अमित श्रीवास्तव तथा हाई स्कूल मौहरी की प्राचार्य श्रीमती लतिका श्रीवास्तव ने किया।
रिहर्सल कार्यक्रम में भारत ज्योति स्कूल अनूपपुर, लिटिल फ्लावर प्ले स्कूल, मेगा माइंड स्कूल अनूपपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर ने जूनियर वर्ग में तथा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर तथा शासकीय आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर ने सीनियर वर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top