Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • गणतंत्र दिवस–2026: अनूपपुर में भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान व शासकीय झांकियों ने बटोरा आकर्षण

गणतंत्र दिवस–2026: अनूपपुर में भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान व शासकीय झांकियों ने बटोरा आकर्षण

गणतंत्र दिवस–2026: अनूपपुर में भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान व शासकीय झांकियों ने बटोरा आकर्षण
अनूपपुर, 26 जनवरी 2026/
जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य जिला स्तरीय समारोह में शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डोला नगर परिषद निवासी श्री पवन कुमार साह को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, जिला कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी तथा पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनहित व राष्ट्रहित में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
समारोह के दौरान शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियों ने विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सिकल सेल नियंत्रण एवं आयुष्मान भारत योजना, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती एवं कोदो उत्पादन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति एवं पोषण अभियान विषयक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं।
जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा बुनियादी शिक्षा, पुस्तक एवं साइकिल वितरण योजनाओं, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बीजापुरी आर्ट एवं लखपति दीदी अभियान, मत्स्योद्योग विभाग द्वारा स्मार्ट फिश पार्लर योजना तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि अभियान एवं पशु टीकाकरण कार्यक्रम पर आधारित झांकियाँ प्रदर्शित की गईं।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन ‘हर घर नल से जल’ योजना, उद्यानिकी विभाग ने फूलों की उन्नत खेती, जनजातीय कार्य विभाग ने सांदीपनि विद्यालय, बैगा आहार अनुदान एवं जनजातीय शैला लोकनृत्य तथा यातायात पुलिस विभाग ने स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा संदेशों को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
झांकी प्रतियोगिता में यातायात पुलिस विभाग को प्रथम, जनजातीय कार्य विभाग को द्वितीय तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता विभागों को प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समारोह ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top