Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत सेक्टर स्तरीय व्याख्यानमाला

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत सेक्टर स्तरीय व्याख्यानमाला

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत सेक्टर स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुई आयोजित अनूपपुर 21 जनवरी 2026/ जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण बिजुरी के कार्यालय में ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत ‘‘ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश’’ अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाना रहा। व्याख्यानमाला के दौरान वक्ताओं ने ग्रामोदय से अभ्युदय की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि गांवों का समग्र विकास ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती शहबिन पनिका, नायब तहसीलदार श्री धनीराम सिंह, जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्री सरीमन साकेत, नगरपालिका परिषद बिजुरी के पार्षदगण, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन की सक्रिय सहभागिता रही।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top