Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने 42 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 42 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 42 आवेदन पत्रों में की सुनवाई अनूपपुर 20 जनवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 42 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान तहसील जैतहरी के ग्राम अमगवां निवासी श्री मिठाईलाल कोल ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बहपुरी निवासी श्रीमती मंगेश्वरी बाई ने राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम बहपुर निवासी श्री पुष्पराज चन्द्रवंशी ने नामांतरण के संबंध में, तहसील कोतमा के ग्राम देवगवां निवासी श्री दीनदयाल यादव ने सीमांकन के संबंध में, तहसील अनूपपुर के ग्राम छिल्पा निवासी श्रीमती नानबाई ने बंटवारा के संबंध में, तहसील कोतमा के ग्राम सोमनाटोला निवासी श्री नथुआ ने एसईसीएल हंसदेव क्षेत्र द्वारा अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

Read more: जनसुनवाई में कलेक्टर ने 42 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top