Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जिला अनूपपुर में भाजपा संगठन को नई मजबूती, अमरकंटक व पसान मंडल अध्यक्ष नियुक्त

जिला अनूपपुर में भाजपा संगठन को नई मजबूती, अमरकंटक व पसान मंडल अध्यक्ष नियुक्त

जिला अनूपपुर में भाजपा संगठन को नई मजबूती, अमरकंटक व पसान मंडल अध्यक्ष नियुक्त

जनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

अनूपपुर | 15 दिसंबर 2025
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में जिला अनूपपुर में मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर यह नियुक्तियाँ घोषित की गईं।

जारी पत्र जिला अध्यक्ष भाजपा अनूपपुर श्री हीरा सिंह श्याम जी को संबोधित है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिला अनूपपुर के अंतर्गत अमरकंटक मंडल के मंडल अध्यक्ष पद पर श्री रोशन पनारिया तथा पसान मंडल के मंडल अध्यक्ष पद पर श्री धीरेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इस संगठनात्मक आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है, जिनमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री माननीय श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश माननीय डॉ. मोहन यादव जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री अजय जामवाल जी, प्रदेश प्रभारी माननीय डॉ. महेंद्र सिंह जी, सह-प्रभारी माननीय श्री सतीश उपाध्याय जी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री हितानंद जी सहित संबंधित सांसद, विधायक, संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारी शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम जी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों मंडल अध्यक्ष पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इन नियुक्तियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top