Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जिले के 5 नगरीय निकायों को जनवरी एवं फरवरी माह हेतु किया गया गेहूं एवं फोर्टीफाईड चावल का आवंटन

जिले के 5 नगरीय निकायों को जनवरी एवं फरवरी माह हेतु किया गया गेहूं एवं फोर्टीफाईड चावल का आवंटन

जिले के 5 नगरीय निकायों को जनवरी एवं फरवरी माह हेतु किया गया गेहूं एवं फोर्टीफाईड चावल का आवंटन

अनूपपुर 19 जनवरी 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजनान्तर्गत माह जनवरी एवं फरवरी 2026 हेतु राशन सामग्री के लिए गेहूं 64.8 क्विंटल व फोर्टीफाईड चावल 16.2 क्विंटल कुल 81 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन जिले को उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अनीता सोरते ने नगरपालिका कोतमा के उचित मूल्य दुकान कोतमा वार्ड 01 से 04 नगरपालिका को गेहूं 12 क्विंटल तथा चावल 3 क्विंटल, नगरपालिका अनूपपुर के उचित मूल्य दुकान अनूपपुर वार्ड 11 से 13 को गेहूं 4.8 क्विंटल तथा चावल 1.2 क्विंटल, नगरपालिका बिजुरी के उचित मूल्य दुकान बिजुरी वार्ड 02 से 06 को गेहूं 12 क्विंटल तथा चावल 3 क्विंटल, नगरपालिका पसान के उचित मूल्य दुकान पसान वार्ड 08 से 13 को गेहूं 12 क्विंटल तथा चावल 3 क्विंटल एवं नगर परिषद अमरकंटक के उचित मूल्य दुकान अमरकंटक वार्ड 8 से 15 नगरपालिका को गेहूं 24 क्विंटल तथा चावल 6 क्विंटल आवंटित किया है। योजनान्तर्गत गेहूं व चावल का प्रदाय एक रुपये प्रति कि.ग्रा. की दर से किया जाएगा।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top