Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिल्क रूट करें तैयार-कलेक्टर

जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिल्क रूट करें तैयार-कलेक्टर

जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिल्क रूट करें तैयार-कलेक्टर

कलेक्टर ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग की स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर दिए निर्देश

अनूपपुर 17 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने व उसके विक्रय के लिए समुचित व्यवस्था कर किसानों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मिल्क रूट तैयार करने तथा बैगा समुदाय के हितग्राहियों को चिन्हित कर मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत लाभान्वित करने के संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत पशुपालन से बैगा समुदाय के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिणाम आएंगे। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग की स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत इच्छुक हितग्राहियों का चयन कर डेयरी खोलने हेतु प्रेरित किया जाए, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का साधन प्राप्त होगा तथा आय में वृद्धि हो सकेगी। साथ ही उन्होंने 17 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा कर पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत अभियान मोड में कार्य कर बैंक ऋण प्रकरण बढ़ाए जाने के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने, कोदो, कुटकी प्रसंस्करण यूनिट के संबंध में विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में लेमनग्रास की खेती के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर उप संचालक कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद पुष्पराजगढ़ में 600 एकड़ रकबे पर, जनपद अनूपपुर में 200 एकड़ रकबे पर, जनपद कोतमा में 200 एकड़ रकबे पर तथा जनपद जैतहरी में 39 एकड़ रकबे पर लेमनग्रास की खेती करने हेतु किसानो का चिन्हांकन कर लिया गया है। जिस पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि विभाग को ओरी ऑयल कंपनी तथा किसानों के समन्वय से एक कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को इसके संबंध में अधिक से अधिक प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा सके। साथ ही कलेक्टर ने जिले में किए जा रहे कोदो उपार्जन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा इस सप्ताह कोदो उपार्जन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत निर्मित स्मार्ट फिश पार्लर के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्मित फिश पार्लर को जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मत्स्य पालक दुर्घटना बीमा, सहकारिता में मत्स्य समिति के सहकारी बैंक में खाता खुलवाने, झींगा पालन, पट्टा नवीनीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सहकारिता विभाग की समीक्षा कर पैक्स, जन औषधि केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कैम्प आयोजित कर किसानों के किसान क्रेडिट बनवाए जाने के संबंध में निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित पशुपालन एवं डेयरी विभाग , कृषि विभाग , मत्स्योद्योग विभाग, सहकारिता विभाग ,उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top