Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • दिव्यांग इरफान को जनसुनवाई में तत्काल उपलब्ध कराई गई ट्राईसाईकल अ

दिव्यांग इरफान को जनसुनवाई में तत्काल उपलब्ध कराई गई ट्राईसाईकल अ

खुशियों की दास्ताँ दिव्यांग इरफान को जनसुनवाई में तत्काल उपलब्ध कराई गई ट्राईसाईकल अनूपपुर 20 जनवरी 2026/ कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर नगर निवासी श्रीमती तरन्नुम बेगम अपने दिव्यांग पुत्र इरफान खान को दिव्यांगता के कारण आवागमन तथा रोजमर्रा के कामों में आ रही कठिनाईयों की समस्या के निवारण हेतु ट्राईसाईकल दिलाए जाने के संबंध में आवेदन लेकर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के समक्ष उपस्थित हुईं। इस दौरान कलेक्टर ने आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना तथा मानवीयता का परिचय देते हुए दिव्यांग इरफान को आवागमन में आ रही कठिनाईयों को दृष्टिगत रखते हुए मौके पर उपस्थित उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को आवश्यक जानकारी तथा दस्तावेज प्राप्त कर तत्काल ट्राईसाईकल प्रदान करने के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में दिव्यांग इरफान को कुछ ही देर में ट्राईसाईकल उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी भी मौजूद थीं। कलेक्टर ने दिव्यांग इरफान को आश्वस्त किया कि अब यह ट्राईसाईकल उनकी सहायता करेगी। इसके लिए आवेदक श्रीमती तरन्नुम बेगम तथा उनके दिव्यांग पुत्र इरफान खान ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली का धन्यवाद ज्ञापित किया।

दिव्यांग इरफान को जनसुनवाई में तत्काल उपलब्ध कराई गई ट्राईसाईकल अ

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top