Search The Query
  • Home
  • bhopal cm
  • नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में बड़ा बदलाव

नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में बड़ा बदलाव

भोपाल ब्यूरो।जनकलम संपादक विकास कुमार
मध्यप्रदेश सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को फिर से प्रत्यक्ष प्रणाली में लागू करने का निर्णय लिया है।

दरअसल, वर्ष 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने संशोधन कर नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पार्षदों के जरिए कराने का प्रावधान किया था। इससे पहले 1999 से 2015 तक यह चुनाव सीधे जनता द्वारा होते रहे थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने अब इस व्यवस्था को पलटते हुए घोषणा की है कि वर्ष 2027 से नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव भी नगर निगम महापौर की तरह प्रत्यक्ष रूप से जनता के द्वारा ही होंगे।

सरकार का कहना है कि अब अध्यक्ष जनता के प्रति सीधे जवाबदेह रहेंगे। चुनाव पार्षदों के द्वारा कराए जाने पर अक्सर अध्यक्षों को अविश्वास प्रस्ताव की धमकी और पार्षदों को मनाने जैसी स्थितियां बनती थीं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता प्रभावित होती थी।

नई व्यवस्था में यदि अध्यक्ष जनता के अनुसार कार्य नहीं करेंगे तो जनता को उन्हें वापस बुलाने का अधिकार भी होगा। इस कदम के बाद अध्यक्षों और पार्षदों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और स्थानीय निकायों में जनहित के अनुसार कार्य सुनिश्चित हो सकेगा।

Releated Posts

जनकल्याण कार्यों में तेजी लाएं, गांवों में करें रात्रि विश्राम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जनकल्याण कार्यों में तेजी लाएं, गांवों में करें रात्रि विश्राम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवअनूपपुर, 18 अप्रैल 2026।Mohan Yadav…

ByByVikash Sah Apr 18, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले 60 जांबाज जवानों को दी क्रम से पूर्व पदोन्नति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले 60 जांबाज जवानों…

ByByVikash Sah Feb 9, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले को दी 747.91 करोड़ रुपए की लागत से 139 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले को दी 747.91 करोड़ रुपए की लागत से 139 विकास कार्यों…

ByByVikash Sah Feb 8, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के धनपुरी में किया वाटर पार्क का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के धनपुरी में किया वाटर पार्क का लोकार्पण सच्चा वादा-पक्का काम…

ByByVikash Sah Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top