Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • नर्मदा महोत्सव के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
Image

नर्मदा महोत्सव के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

नर्मदा महोत्सव के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

अनूपपुर 19 जनवरी 2026/ मां नर्मदा के उद्गम स्थल पावन तीर्थ अमरकंटक क्षेत्र को प्रकृति द्वारा प्रदत्त विविधताओं एवं विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाकर क्षेत्र को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की मंशा से जिला प्रशासन द्वारा 24 एवं 25 जनवरी 2026 को ‘‘अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2026 एवं निर्झरणी महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने उक्त कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्यों को निष्पादित करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने कानून एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व्यवस्था, आयोजन हेतु समस्त मंच, बैरीकेडिंग, लाईटिंग, साउण्ड, टेन्ट, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रचार-प्रसार प्रबंधन, मंदिर परिसर सौन्दर्यीकरण एवं लाईटिंग, रामघाट सौन्दर्यीकरण एवं लाईटिंग, मां नर्मदा शोभायात्रा एवं शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोक कला का मंचन, महाआरती, पूजन मंदिर परिसर एवं रामघाट अमरकंटक, कन्या भोज मंदिर प्रांगण अमरकंटक, भण्डारा आयोजन मंदिर प्रांगण अमरकंटक, निर्झरणी महोत्सव आयोजन, सांस्कृतिक संध्या एवं पुरुस्कार वितरण रामघाट, प्रोटोकाल व्यवस्था, ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था, आवास व्यवस्था, मंदिर परिसर में रंगोली व्यवस्था हेतु अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top