Search The Query
  • Home
  • parisad smachar
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत शिविर आयोजित

जनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

डूमरकछार।
प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी, मध्यप्रदेश के तहत इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम (ISS/EWS घटक) के अंतर्गत नगर परिषद डूमरकछार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी दी गई और आवेदन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, सम्माननीय पार्षदगण, परिषद पदाधिकारीगण तथा बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर में आए लाभार्थियों को योजना के नियम, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं ब्याज सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी गई।

नगर परिषद अध्यक्ष श्री डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने कहा कि “प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक का खुद का पक्का मकान हो और नगर परिषद डूमरकछार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।”

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि योजना अंतर्गत पात्र परिवारों को गृह ऋण पर अधिकतम ₹1.80 लाख तक की ब्याज सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित हुए और योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन भी किया।

Releated Posts

अमृत हरित अभियान बना जनआंदोलन: हरियाली की ओर बढ़ा राजनगर, पर्यावरण संरक्षण के साथ सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

अनूपपुर। नगर परिषद बंनगवां द्वारा संचालित ‘अमृत हरित अभियान’ ने शुक्रवार को राजनगर में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

बारिश के बीच जनसेवा का संकल्प मजबूत, परिषद ने फील्ड कर्मचारियों को किया सम्मानित

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुकेगी जनसेवा: नगर परिषद राजनगर ने फील्ड कर्मचारियों को दिए रेनकोट राजनगर। लगातार…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

नगर परिषद डोला में पेयजल संकट के बीच शराब दुकान पर भी उठे सवाल — स्थानीय लोगों में आक्रोश

वार्ड 9 में दोहरी परेशानी: पानी के लिए तरस रहे लोग, शराब MRP से ज्यादा दाम पर बिकने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

अग्रवाल लॉज हादसे में जिम्मेदारी पर उठे सवाल, वार्ड 05 की घटना में दूसरे वार्ड के इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों?

जिम्मेदारों को बचाने और दोष किसी अन्य पर डालने के आरोप, लोगों ने मांगी निष्पक्ष जांचसमाचार:नगर में हुए…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top