Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आवेदनो के निराकरण के लिए जनपद स्तरीय आयोजित होंगे विशेष शिविर

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आवेदनो के निराकरण के लिए जनपद स्तरीय आयोजित होंगे विशेष शिविर

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के आवेदनो के निराकरण के लिए जनपद स्तरीय आयोजित होंगे विशेष शिविर

19 जनवरी को पुष्पराजगढ़,20 को कोतमा, 21 को जैतहरी 22 को अनूपपुर मे आयोजित होगा शिविर

अनूपपुर 18 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदकों के बैंक शाखावार प्रेरित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद स्तर पर विशेष शिविर के आयोजन के निर्देश दिए हैं।
जिसके तहत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में 19 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत कोतमा में 20 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत पंचायत जैतहरी में 21 जनवरी 2026 को तथा जनपद पंचायत अनूपपुर में 22 जनवरी 2026 को विशेष शिविर आयोजित होगा इस शिविर में संबंधित जनपद की सभी बैंक शाखों के अधिकारियों को उपस्थित होकर योजना के तहत प्रकरणों की स्वीकारता एवं राशि वितरण की कार्यवाही करनी होगी।
शिविर में आवेदकों को उपस्थित कराने की जवाबदेही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतो के सचिव,ग्राम रोजगार सहायकों को दी गई है।
शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय करने हेतु जिला स्तर से आरजीएसए के डीपीएम श्री सुदर्शन सिंह चंदेल एवं पेसा के जिला समन्वयक श्री राजेश सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top