Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत पंजीयन शिविर का किया जा रहा है आयोजन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत पंजीयन शिविर का किया जा रहा है आयोजन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत पंजीयन शिविर का किया जा रहा है आयोजन

असंगठित श्रमिक अधिक से अधिक उठाएं लाभ

अनूपपुर 29 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के लिए पेंशन योजना हेतु प्रथम चरण अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 15 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला श्रम पदाधिकारी श्री अनुव्रत देव द्विवेदी ने बताया कि शिविर का असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक जैसे-आटो, रिक्सा, चालक, सफाईकर्मी, रेहडी पटरी वाले मजदूर, घरेलू काम काज करने वाले मजदूर, किसान (असंगठित) लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो तथा 40 वर्ष से अधिक न हो, आयकर दाता न हो तथा मासिक आय 15,000 रूपये से अधिक न हो वो सभी इसमें पात्र हैं।

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिनकी आयु 18 वर्ष है उन्हे 55 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष हैं उन्हे 200 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना अनिवार्य है। आयु अनुसार श्रमिको को प्रीमियम जमा कराया जाना होगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत श्रमिक की 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद 3,000 रुपये प्रतिमाह मासिक पेंशन केन्द्र सरकार द्वारा गांरटी के साथ भुगतान किया जायेगा। पंजीयन के लिए श्रमिक का आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर तथा बैंक खाते की पासबुक लगेगी। अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट अनूपपुर स्थित श्रम विभाग में सम्पर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top