Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने नर्मदा जयंती पर की भव्य नर्मदा महाआरती

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने नर्मदा जयंती पर की भव्य नर्मदा महाआरती

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने नर्मदा जयंती पर की भव्य नर्मदा महाआरती

हर-हर नर्मदे और नर्मदाष्टकम् के श्लोकों की गूँज के बीच पूरे विधि-विधान हुआ नर्मदा आरती

अनूपपुर, 25 जनवरी 2026- मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने नर्मदा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदा मंदिर प्रांगण में माँ नर्मदा की भव्य महाआरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। स्वास्तिवाचन, “हर-हर नर्मदे” के जयघोष और नर्मदाष्टकम् के गूंजते श्लोकों के मध्य, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान से पुरोहितों की उपस्थिति में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार माँ नर्मदा की महिमा और अलौकिक स्वरूप से अभिभूत दिखाई दिए। उन्होंने माँ के दिव्य सौंदर्य का दर्शन कर प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस पावन अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली सपत्नीक, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल मार्को, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम ने भी आरती में सहभागिता निभाते हुए मां नर्मदा की महा आरती की।

नर्मदा मंदिर परिसर को फूलों, रंगोलियों और आकर्षक साज-सज्जा से सुसज्जित किया गया था, जिसने नर्मदा महाआरती की भव्यता को और बढ़ा दिया। धर्म, आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय ऊर्जा से आलोकित हो उठा।

प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर ने किया कन्या पूजन एवं भंडारे का शुभारंभ

नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने श्रद्धापूर्वक कन्या पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। विधि-विधान से कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया तथा चुनरी, प्रसाद और उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म और सेवा की इस परंपरा की सराहना की। इसके पश्चात भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्ति, सेवा और समर्पण का वातावरण बना रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top