Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम

अनूपपुर 22 जनवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे छतरपुर जिले से अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे गुरू द्रोणाचार्य स्टेडियम कोतमा में आयोजित मंत्री प्रीमियर लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) में सम्मिलित होंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक पहुंचेंगे। अमरकंटक में शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

25 जनवरी को प्रातः 10 बजे मां नर्मदा का पूजा-अर्चन, प्रातः 11 बजे मां नर्मदा प्रांगण में मां नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं भण्डारा कार्यक्रम, शाम 6ः45 बजे नर्मदा प्रांगण में महाआरती, शाम 7ः15 बजे रामघाट में महाआरती, रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

26 जनवरी को प्रातः 8ः58 बजे गणतंत्र दिवस समारोह स्थल शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर पहुंचेंगे। प्रातः 9 बजे गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम, दोपहर 12ः30 बजे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् दोपहर 1ः30 बजे नगर परिषद बरगवां से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top