Search The Query
  • Home
  • Breaking News
  • महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण
रामनगर/अनूपपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को सप्रेम आमंत्रण जारी करते हुए कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति देने की अपील की गई है।
तुर्रा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिव बारात का प्रस्थान 15 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे शिव मंदिर न्यू डोला से होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए तुर्राधाम पहुंचेगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की भव्य झांकी, डीजे, बैंड-बाजे और भक्तिमय वातावरण के बीच शिव बारात निकाली जाएगी।
समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे शिव बारात में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और तैयारियों का माहौल देखा जा रहा है।

Releated Posts

कोतमा में होटल भवन ढहने से हादसा, एक की मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन जा

अनूपपुर। जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में एक होटल का भवन ढह जाने से बड़ा हादसा हो…

ByByVikash Sah Apr 4, 2026

अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”

“अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”अनूपपुर, 18 मार्च 2026।जिले में मौसम ने…

ByByVikash Sah Mar 18, 2026

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन

म.प्र. जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन मध्यप्रदेश…

ByByVikash Sah Dec 28, 2025

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन…

ByBysaraswatinews.com Dec 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top