Search The Query
  • Home
  • parisad smachar
  • “सीएमओ बीमार, बदली प्रशासनिक कमान — बनगवां नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार लखनलाल पनिका को”

“सीएमओ बीमार, बदली प्रशासनिक कमान — बनगवां नगर परिषद का अतिरिक्त प्रभार लखनलाल पनिका को”

नगरीय प्रशासन का आदेश जारी — बनगवां नगर परिषद में पनिका करेंगे प्रशासनिक व वित्तीय कार्यों का संचालन

शहडोल / अनूपपुर।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शहडोल संभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राममिलन तिवारी के अस्वस्थ होने के कारण नगर परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमओ राममिलन तिवारी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य लाभ तक नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है।


संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल द्वारा जारी आदेश में नगर पालिका परिषद बिजुरी के राजस्व उप निरीक्षक लखनलाल पनिका को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 एवं नगर पालिका (वित्त एवं लेखा) नियम 2018 के प्रावधानों के तहत श्री पनिका नगर परिषद बनगवां के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का संचालन करेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासन अथवा संचालनालय से अन्य आदेश जारी होने अथवा सीएमओ राममिलन तिवारी के पुनः कार्यभार ग्रहण करने पर यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
— जनकलम न्यूज

Releated Posts

नगर परिषद डोला में पेयजल संकट के बीच शराब दुकान पर भी उठे सवाल — स्थानीय लोगों में आक्रोश

वार्ड 9 में दोहरी परेशानी: पानी के लिए तरस रहे लोग, शराब MRP से ज्यादा दाम पर बिकने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

अग्रवाल लॉज हादसे में जिम्मेदारी पर उठे सवाल, वार्ड 05 की घटना में दूसरे वार्ड के इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों?

जिम्मेदारों को बचाने और दोष किसी अन्य पर डालने के आरोप, लोगों ने मांगी निष्पक्ष जांचसमाचार:नगर में हुए…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

डूमरकछार व कोल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष डॉ. सुनील चौरसिया ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा मांग पत्र

जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा, क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांगसमाचार:नगर परिषद डूमरकछार…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

पानी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस – बिजुरी में धरना, कॉलरी पर गंभीर आरोप

बिजुरी संवाददाताअनूपपुर जिले के बिजुरी नगर में पेयजल संकट ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। नगर…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top