Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ‘‘द्वारिका-सोमनाथ’’ की यात्रा हेतु जिले के 200 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ‘‘द्वारिका-सोमनाथ’’ की यात्रा हेतु जिले के 200 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ‘‘द्वारिका-सोमनाथ’’ की यात्रा हेतु जिले के 200 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन रवानाअनूपपुर 22 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ‘‘द्वारिका-सोमनाथ’’ तीर्थस्थान की यात्रा के लिये अनूपपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन को 21 जनवरी की रात्रि 9ः30 बजे राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को एक तीर्थस्थान की निःशुल्क यात्रा कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना लागू की गई है। इस योजना के द्वारा 60 साल से अधिक आयु के मध्यप्रदेश के निवासी नागरिकों को निःशुल्क तीर्थयात्रा का एक बार अवसर दिया जाता है। इस योजना के तहत अनूपपुर जिले के 200 बुजुर्गों को 21 जनवरी को ‘‘द्वारिका-सोमनाथ’’ की तीर्थयात्रा का अवसर प्राप्त हुआ। यह विशेष ट्रेन 27 जनवरी 2026 को जिले में वापस आएगी। तीर्थयात्रियों को सहयोग देने के लिए जिले से एक पर्यवेक्षक तथा तीन अनुरक्षक भी उनके साथ रवाना हुयेे। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को ठहरने, भोजन, पानी, चाय और नाश्ते की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top