Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • विद्यालय, छात्रावास एवं आंगनबाड़ी का करें सघन मॉनिटरिंग-कमिश्नर

विद्यालय, छात्रावास एवं आंगनबाड़ी का करें सघन मॉनिटरिंग-कमिश्नर

विद्यालय, छात्रावास एवं आंगनबाड़ी का करें सघन मॉनिटरिंग-कमिश्नर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए लगाएं रेमेडियल कक्षाएं-कमिश्नर

विद्यार्थियों को दिलाया जाए समस्त योजनाओं का लाभ-कमिश्नर

कमिश्नर ने शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अनूपपुर 18 दिसंबर 2025/ कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु और अधिक सकारात्मक एवं परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय एवं छात्रावासों में सकारात्मक एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिमेडियल कक्षाओं का नियमित आयोजन किया जाए। कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया।

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए आगामी परीक्षाओं की तैयारी अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों का लाभ अनिवार्य रूप से समय-सीमा के भीतर प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू एवं बेहतर रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि विद्यार्थियों एवं बच्चों को अनुकूल वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

बैठक के दौरान कमिश्नर ने विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्यालयों में किए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं सुधार कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों को छात्रावासों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वे छात्रावासों में विद्यमान कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कमिश्नर ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रदाय की जाने वाली छात्रवृत्तियों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक में कमिश्नर द्वारा ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 1,073 विद्यार्थी ड्रॉप आउट हुए थे, जिनमें से कुछ विद्यार्थियों का पलायन हो गया है तथा शेष विद्यार्थियों को चाइल्ड ट्रैकिंग एप के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है। इस पर कमिश्नर ने सभी ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुनः विद्यालयों में नामांकित (इनरोल) करने हेतु आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कमिश्नर ने उच्च शिक्षा विभाग की भी समीक्षा की तथा विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गांव की बेटी छात्रवृत्ति योजना, मेधावी विद्यार्थी योजना, कॉलेज चलो अभियान सहित अन्य विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री तुलाराम आर्मो सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top