Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • शासकीय बालक उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अनूपपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्‍पन्‍न

शासकीय बालक उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अनूपपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्‍पन्‍न

शासकीय बालक उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अनूपपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्‍पन्‍न

अनूपपुर 29 जनवरी 2026/ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्रीमती माया विश्‍वलाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा आज शासकीय बालक उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अनूपपुर में बाल विवाह मुक्‍त भारत के अन्‍तर्गत जिला न्‍यायाधीश श्री श्रीकृष्‍ण डागलिया एवं विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटैल की उपस्थिति में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्‍त शिविर में जिला न्‍यायाधीश ने उपस्थित विद्यार्थियों को गुड टच बैड टच, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, बालिकाओं का अधिकार एवं नालसा की आशा योजना के अन्‍तर्गत विस्तृत जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि बाल विवाह बच्‍चों के भविष्‍य के लिए घातक है। इससे शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और विकास पर बुरा प्रभाव पडता है। कानूनन लडके की उम्र 21 वर्ष और लडकी की उम्र 18 वर्ष से पहले विवाह करना अपराध है। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटैल द्वारा नालसा, बालको के लिए मैत्रीपूर्ण स्‍कीम 2024 की जानकारी सहित विधिक सहायता, विधिक सलाह, मध्‍यस्‍थता की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों को चाईल्‍ड हेल्‍पलाईन नंबर 1098 एवं नालसा टोलफ्री नंबर 15100 से सहायता लने हेतु प्रेरित किया गया।

शिविर में शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्राचार्य श्री एस. के. मिश्रा, शिक्षक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top