Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • शासन की जनहित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुशासन शिविर का मुख्य उद्देश्य- कमिश्नर

शासन की जनहित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुशासन शिविर का मुख्य उद्देश्य- कमिश्नर

शासन की जनहित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुशासन शिविर का मुख्य उद्देश्य- कमिश्नर

सुशासन शिविर के अंतर्गत प्रशासन स्वयं पहुंच रहा है ग्रामीणों तक- कलेक्टर

ग्राम पंचायत वेंकटनगर में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ शिविर

शिविर में प्राप्त हुए लगभग 506 आवेदन तथा 222 आवेदनों का तत्क्षण किया गया निराकरण

अनूपपुर 17 दिसंबर 2025- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा है कि सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित शिविरों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की जनहित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और गंभीरता से समाधान किया जाता है, जिससे शासन की योजनाओं की पहुँच सीधे जनता तक हो। जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों की पहचान कर उनके गाँवों का भ्रमण कर आवश्यक मदद प्रदान की जा रही है। कमिश्नर ने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएँ और अपने समस्याओं का समाधान कराएँ। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत वेंकटनगर में आयोजित सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शिविर को संबोधित कर रही थी।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शिविर का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर में बैठे पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जा रहा है, तथा जिन समस्याओं का निराकरण त्वरित संभव है, उन्हें तुरंत हल किया जा रहा है। वहीं, ऐसे प्रकरण जिनका तत्काल समाधान संभव नहीं है, उन्हें नियत समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि कि सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित प्रशासन गांव की ओर शिविरों का मुख्य उद्देश्य यही है कि वह ग्रामीण जो सीधे जिला प्रशासन तक नहीं पहुँच सकते, उनके लिए जिला प्रशासन स्वयं सुलभ और उपलब्ध हो। इस पहल से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिलने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सात दिवस ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों तक पेंशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का सर्वेक्षण किया जाए और अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त किए जाएँ। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे लाभार्थियों तक पहुँच सकें।

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर के दौरान कुल 506 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 222 आवेदनों का तत्क्षण निराकरण किया गया। शेष 284 आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे जहां लोगों को शासन की जनहित कार्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी ,जनप्रतिनिधि,बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top