Search The Query
  • Home
  • parisad smachar
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न24 बिंदुओं पर की गयी चर्चा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न24 बिंदुओं पर की गयी चर्चा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न
24 बिंदुओं पर की गयी चर्चा

अनूपपुर/ राजनगर कालरी– डूमर कछार निकाय में प्रति सप्ताह संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में शासन द्वारा संचालित नागरिक मूलभूत सुविधाओं को जनसामान्य में सहज उपलब्धता हेतु 14 फरवरी दिन शनिवार को परिषद सभागार में डॉ.सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य के मुख्यातिथ्य,निर्वाचित जन प्रतिनिधियों पार्षदगण,बिजेंद्र देवांगन,सरिता यादव,रवि सिंह,जीतेन्द्र चौहान,पार्वती सिंह गोड़,राकेश दिवान पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल के आतिथ्य में,निकाय के अधिकारियों,कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

नवाचार कर जनहित की ओर बढ़ रहा निकाय-

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौरसिया ने कहा कि शासन के कार्यों में तेजी लाने एवं आम नागरिकों तक जन सुविधा अनिवार्य और आवश्यक रूप से जमीनी स्तर पर पहुँच सके इसके लिए नवाचार करते हुए प्रत्येक शनिवार को संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में आगामी शनिवार से जनसुनवाई को भी शामिल किया गया है, समीक्षा बैठक के दौरान प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक संबंधित जन जनसुनवाई के माध्यम से भी अपनी समस्याओं को निकाय और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रख सकते हैं,जनसुनवाई में प्राप्त जन शिकायतों को का जनहित में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार त्वरित और जल्द से जल्द निपटान करने की योजना निकाय एवं निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के द्वारा बनायी गयी है।

Releated Posts

अमृत हरित अभियान बना जनआंदोलन: हरियाली की ओर बढ़ा राजनगर, पर्यावरण संरक्षण के साथ सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

अनूपपुर। नगर परिषद बंनगवां द्वारा संचालित ‘अमृत हरित अभियान’ ने शुक्रवार को राजनगर में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

बारिश के बीच जनसेवा का संकल्प मजबूत, परिषद ने फील्ड कर्मचारियों को किया सम्मानित

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुकेगी जनसेवा: नगर परिषद राजनगर ने फील्ड कर्मचारियों को दिए रेनकोट राजनगर। लगातार…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

नगर परिषद डोला में पेयजल संकट के बीच शराब दुकान पर भी उठे सवाल — स्थानीय लोगों में आक्रोश

वार्ड 9 में दोहरी परेशानी: पानी के लिए तरस रहे लोग, शराब MRP से ज्यादा दाम पर बिकने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

अग्रवाल लॉज हादसे में जिम्मेदारी पर उठे सवाल, वार्ड 05 की घटना में दूसरे वार्ड के इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों?

जिम्मेदारों को बचाने और दोष किसी अन्य पर डालने के आरोप, लोगों ने मांगी निष्पक्ष जांचसमाचार:नगर में हुए…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top