Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन समस्याओं के निवारण हेतु सुशासन शिविरों का होगा आयोजन

सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन समस्याओं के निवारण हेतु सुशासन शिविरों का होगा आयोजन

सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन समस्याओं के निवारण हेतु सुशासन शिविरों का होगा आयोजन

अनूपपुर 11 दिसम्बर 2025/ भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुक्रम में जिले में सुशासन सप्ताह 2025 (19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025) के तहत प्रशासन ग्राम की ओर कैंपों का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत वेंकटनगर में 17 दिसम्बर 2025 को, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत करपा में 23 दिसम्बर 2025 को तथा तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत कोठी में 24 दिसम्बर 2025 को जन समस्याओं के निवारण के लिए सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुशासन शिविर के समुचित क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त शिविर में जिला स्तर से ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में जन समस्या रजिस्टर एवं राजस्व प्रकरण रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सुशासन शिविर से सम्बद्ध ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी सुबह 9ः00 बजे संबंधित पंचायत मुख्यालय पर दस्तक देकर जन समस्या रजिस्टर में आवेदन प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात् अपरान्ह 1ः30 बजे तक सभी सम्बद्ध ग्रामों के सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, राशन विक्रेता, एएनएम एवं अन्य विभागों के पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। समस्त जिला अधिकारी अपने ब्लॉक अधिकारियों एवं संबंधित पंचायतों के प्रभारी के साथ अपरान्ह 1ः30 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचकर रजिस्टर में प्राप्त आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। शिविर में संबंधित क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों से जन समस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top