Search The Query
  • Home
  • anuppur b j p party
  • भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अनूपपुर में जिला कार्यालय का भूमिपूजन

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अनूपपुर में जिला कार्यालय का भूमिपूजन


समाचार:
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आभासी माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की।


इस अवसर पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, अनूपपुर जिला प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल रौतेल, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनूपपुर हीरा सिंह श्याम, अनूपपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष आधाराम वैश्य, विजय सिंह, रामअवध सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और जनकल्याण के उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती के कारण भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Releated Posts

जनप्रिय नेता राकेश पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सांसद हिमाद्री सिंह ने बनाया एसईसीएल हसदेव क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय, कर्मठ एवं विकासशील सोच वाली सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी…

ByByVikash Sah Jun 1, 2026

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजा वैचारिक मंथन

अनूपपुर संवाददाताअनूपपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित पंडित…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को…

ByByVikash Sah Mar 11, 2026

हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्न

भव्य होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्नलोहरसरा (वार्ड क्रमांक 14) – भारतीय जनता पार्टी मंडल…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top