Search The Query
  • Home
  • पुलिस
  • पुलिस पर हमला कर पिस्टल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर हमला कर पिस्टल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार


4 दिन में बड़ी सफलता, लूटी गई सर्विस पिस्टल व कारतूस बरामद


अनूपपुर, 26 अप्रैल
अनूपपुर पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को चौकी सरई क्षेत्र में बकरी चोरी की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मंगल दुबे एवं प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी मौके पर पहुँचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जबकि प्रधान आरक्षक पर पत्थरों से हमला किया गया।


घटना के दौरान आरोपी चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल एवं कारतूस लूटकर फरार हो गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
जंगल में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
25 अप्रैल को किरार के जंगलों में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में त्वॉय खान (29), हसन खान (24) एवं एक नाबालिग शामिल है। सभी आरोपी मैहर जिले के ग्राम भदनपुर के निवासी बताए गए हैं।
लूटी गई पिस्टल और कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई सर्विस पिस्टल एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है।
मामला दर्ज, विवेचना जारी
तीनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

रामनगर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान बना मिसाल

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता का संदेश रामनगर। समाज को…

ByByVikash Sah Jul 26, 2026

बिजुरी हत्याकांड एवं फरीयादी युवक की संदिग्ध मौत ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, एसआईटी ने संभाली जांच की कमान

अनूपपुर | विशेष रिपोर्टअनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए बहुचर्चित हत्याकांड एवं…

ByByVikash Sah May 26, 2026

बिजुरी हत्याकांड में “मुख्य गवाह” की मौत… आत्महत्या या दबाव में टूटी एक और जिंदगी? 🔥

🔥 बिजुरी | विशेष रिपोर्टबिजुरी की बहुचर्चित किशोरी हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि…

ByByVikash Sah May 24, 2026

बिजुरी हत्याकांड : युवती की मौत पर उठे बड़े सवाल, क्या पूरी सच्चाई सामने आएगी?

युवती हत्याकांड में उठे कई सवाल, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेजअनूपपुर | बिजुरीबिजुरी थाना क्षेत्र…

ByByVikash Sah May 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top