Search The Query
  • Home
  • पुलिस
  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बिजुरी में डबल मर्डर से सनसनी, प्रेम प्रसंग के शक में युवक और महिला की निर्मम हत्या

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। भालुगुडार इलाके में एक युवक और महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजुरी पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मई की सुबह डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि भालुगुडार क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान सुरेन्द्र सोनी (35) एवं लल्ली बाई गोंड (48) के शव बरामद किए। दोनों के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान पाए गए।


घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की गई।
जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सुनील सिंह मार्को उर्फ नानकुनू निवासी अमनचौक भालूमाड़ा को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसे मृतिका और सुरेन्द्र के बीच संबंधों को लेकर शक था। घटना वाली रात सुरेन्द्र महिला से मिलने पहुंचा था, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने खून के निशानों को छिपाने के लिए परछी को गोबर से लीप दिया और शवों को कमरे के अंदर रख दिया, ताकि किसी को शक न हो सके।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

बिजुरी हत्याकांड एवं फरीयादी युवक की संदिग्ध मौत ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, एसआईटी ने संभाली जांच की कमान

अनूपपुर | विशेष रिपोर्टअनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए बहुचर्चित हत्याकांड एवं…

ByByVikash Sah May 26, 2026

बिजुरी हत्याकांड में “मुख्य गवाह” की मौत… आत्महत्या या दबाव में टूटी एक और जिंदगी? 🔥

🔥 बिजुरी | विशेष रिपोर्टबिजुरी की बहुचर्चित किशोरी हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि…

ByByVikash Sah May 24, 2026

बिजुरी हत्याकांड : युवती की मौत पर उठे बड़े सवाल, क्या पूरी सच्चाई सामने आएगी?

युवती हत्याकांड में उठे कई सवाल, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेजअनूपपुर | बिजुरीबिजुरी थाना क्षेत्र…

ByByVikash Sah May 22, 2026

हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती: चालान के साथ लाइसेंस निलंबन, 10 मई तक चलेगा विशेष अभियान

भोपाल, संवाददाता।मध्यप्रदेश में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का पालन करना अब अनिवार्य रूप से सुनिश्चित…

ByByVikash Sah Apr 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top