Search The Query
  • Home
  • पुलिस
  • बिजुरी हत्याकांड : युवती की मौत पर उठे बड़े सवाल, क्या पूरी सच्चाई सामने आएगी?

बिजुरी हत्याकांड : युवती की मौत पर उठे बड़े सवाल, क्या पूरी सच्चाई सामने आएगी?

युवती हत्याकांड में उठे कई सवाल, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेज
अनूपपुर | बिजुरी
बिजुरी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या और लूट की सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है, लेकिन घटना को लेकर अब भी कई सवाल लोगों के मन में तैर रहे हैं। क्षेत्र में न्याय की मांग तेज हो गई है और लोग चाहते हैं कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच हो, ताकि पीड़िता को वास्तविक न्याय मिल सके।


पुलिस के अनुसार 20 मई की शाम एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक अपनी महिला मित्र सुमन (परिवर्तित नाम), उम्र 20 वर्ष के साथ कोरजा कॉलरी क्षेत्र के पास एक सुनसान स्थान पर बैठा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और युवती के साथ अश्लील हरकत व जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिग के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद युवती को खेत के पास नाली किनारे ले जाकर बेरहमी से पीटा गया।
घटना में घायल होने के बावजूद नाबालिग बालक ने साहस दिखाते हुए आरोपियों से मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान एक आरोपी घायल भी हुआ, लेकिन दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते वे मोबाइल फोन, स्कूटी की चाबी और अन्य सामान भी लूटकर ले गए।
गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुशवाहा निवासी अमलाई बिजुरी और अकबर अली कुरैशी निवासी बिजुरी वार्ड क्रमांक 12 शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद करने का दावा किया है। साथ ही एफएसएल जांच भी कराई जा रही है।


अब उठ रहे हैं बड़े सवाल
हालांकि पुलिस ने गैंगरेप की पुष्टि से इनकार किया है, लेकिन पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक लोग इस बात की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं कि आखिर युवती के साथ उस रात वास्तव में क्या हुआ था। लोगों का कहना है कि यदि जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से नहीं हुई, तो सच्चाई दब सकती है।
लोगों की मांग
मामले की जांच वरिष्ठ स्तर की निगरानी में हो
पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
यदि अन्य आरोपी शामिल हों तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए
पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा दी जाए
दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी सजा दिलाई जाए
क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक बेटी की मौत केवल खबर बनकर नहीं रहनी चाहिए। यह मामला समाज की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा है। यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है, तभी लोगों का कानून और पुलिस व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा।

Releated Posts

बिजुरी हत्याकांड एवं फरीयादी युवक की संदिग्ध मौत ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, एसआईटी ने संभाली जांच की कमान

अनूपपुर | विशेष रिपोर्टअनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए बहुचर्चित हत्याकांड एवं…

ByByVikash Sah May 26, 2026

बिजुरी हत्याकांड में “मुख्य गवाह” की मौत… आत्महत्या या दबाव में टूटी एक और जिंदगी? 🔥

🔥 बिजुरी | विशेष रिपोर्टबिजुरी की बहुचर्चित किशोरी हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि…

ByByVikash Sah May 24, 2026

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बिजुरी में डबल मर्डर से सनसनी, प्रेम प्रसंग के शक में युवक और महिला की निर्मम हत्या अनूपपुर…

ByByVikash Sah May 16, 2026

हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती: चालान के साथ लाइसेंस निलंबन, 10 मई तक चलेगा विशेष अभियान

भोपाल, संवाददाता।मध्यप्रदेश में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का पालन करना अब अनिवार्य रूप से सुनिश्चित…

ByByVikash Sah Apr 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top