Search The Query
  • Home
  • Breaking News
  • राज्यमंत्री, सांसद एवं विधायक ने अनूपपुर जिले को मिले 10 डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्यमंत्री, सांसद एवं विधायक ने अनूपपुर जिले को मिले 10 डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्यमंत्री, सांसद एवं विधायक ने अनूपपुर जिले को मिले 10 डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अनूपपुर 28 अगस्त 2025/ मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह तथा विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह ने आज अनूपपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रांगण से जिले को प्राप्त 10 डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डायल-112 सेवा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। यह सेवा विभिन्न प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी तथा आमजन के लिए विश्वास और सुरक्षा का मजबूत माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और मध्यप्रदेश पुलिस सुरक्षा मानकों पर खरी उतरी है। डायल-112 वाहनों की उपलब्धता से जिले में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जिले के विकास के साथ नागरिकों की सुरक्षा को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

Releated Posts

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रणरामनगर/अनूपपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में…

ByByVikash Sah Feb 14, 2026

जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन

म.प्र. जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का व्यापक आयोजन मध्यप्रदेश…

ByByVikash Sah Dec 28, 2025

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर सौंपा ज्ञापन…

ByBysaraswatinews.com Dec 16, 2025

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग

देश की राजधानी में गूंजी प्रदेश की गूंज,बाल कथा वाचक ने दिल्ली में बिखेरा भक्ति का रंग अनूपपुर-…

ByBysaraswatinews.com Dec 13, 2025

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहार

उज्ज्वला परिवार का विस्तार : नवरात्रि पर नारी शक्ति को बड़ा उपहारजनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट नई…

ByBysaraswatinews.com Sep 23, 2025

🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा वार 🚨

🚨 रामनगर पुलिस का बड़ा वार 🚨 पिकअप में भरा 1.5 टन अवैध कोयला ज़ब्त – कुख्यात आरोपी…

ByBysaraswatinews.com Sep 19, 2025

अनूपपुर जिले में 1511 अपात्र हितग्राही चिह्नित, राशन कार्ड धारकों से 17 सितम्बर तक जवाब मांगा

अनूपपुर जिले में 1511 अपात्र हितग्राही चिह्नित, राशन कार्ड धारकों से 17 सितम्बर तक जवाब मांगा अनूपपुर।जनकलम संपादक…

ByBysaraswatinews.com Sep 18, 2025

कोतमा अभिभाषक संघ चुनाव परिणाम घोषित, कई पदों पर हुआ कड़ा मुकाबला

कोतमा अभिभाषक संघ चुनाव परिणाम घोषित, कई पदों पर हुआ कड़ा मुकाबला कोतमा। जनकलम न्यूज़ संपादक विकास कुमार…

ByBysaraswatinews.com Sep 18, 2025

अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त जनकलम संपादक विकास कुमार अनूपपुर, 31 अगस्त 2025- कलेक्टर…

ByBysaraswatinews.com Sep 1, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top