Search The Query
  • Home
  • anuppur b j p party
  • उम्मीदों को मिला बल – शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद का सार्थक प्रयास

उम्मीदों को मिला बल – शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद का सार्थक प्रयास

उम्मीदों को मिला बल – शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद का सार्थक प्रयास

शहडोल। जनकलम न्यूज़ संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी द्वारा रेल सेवाओं के विस्तार के लिए किए गए सार्थक और सराहनीय प्रयासों से क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को नई दिशा मिली है।

रेल मंत्रालय को लिखे पत्र के अनुसार चेन्नई-बिलासपुर ट्रेन को अंबिकापुर तक बढ़ाने तथा शहडोल से मुंबई तक नई ट्रेन शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। मंत्रालय द्वारा इन दोनों ट्रेनों के परिचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये दोनों ही प्रस्तावित ट्रेनें शहडोल संभाग की जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। साथ ही यह भी अपेक्षा की जा रही है कि जो ट्रेनें वर्तमान में बिलासपुर से प्रारंभ होती हैं, उनका प्रारंभ शहडोल स्टेशन से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके।

क्षेत्रीय जनता ने सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी के इस प्रयास का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है और रेल मंत्रालय से शीघ्र कार्यान्वयन की उम्मीद जताई है।

Releated Posts

जनप्रिय नेता राकेश पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सांसद हिमाद्री सिंह ने बनाया एसईसीएल हसदेव क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय, कर्मठ एवं विकासशील सोच वाली सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी…

ByByVikash Sah Jun 1, 2026

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अनूपपुर में जिला कार्यालय का भूमिपूजन

समाचार:भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय…

ByByVikash Sah Apr 6, 2026

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजा वैचारिक मंथन

अनूपपुर संवाददाताअनूपपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित पंडित…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को…

ByByVikash Sah Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top