Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी

कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी

कक्षा 5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी

20 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

अनूपपुर 25 दिसम्बर 2025/ जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर के जिला परियोजना समन्वयक श्री आशुतोष कुशवाहा ने बताया है कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पांच और कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं प्रदेश के सभी शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डाईस कोड प्राप्त मदरसों में आयोजित की जाएंगी। कक्षा पांच और आठ की वार्षिक परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2026 तक दोपहर 2ः00 बजे से शाम 4ः30 बजे तक आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया है कि कक्षा 5 और 8 वीं की 20 फरवरी को प्रथम भाषा का पेपर होगा। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी विषय शामिल है। 21 फरवरी को गणित और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को द्वितीय भाषा हिंदी और अंगेजी की परीक्षा निर्धारित की गई है। 25 फरवरी को पर्यावरण अध्ययन/विज्ञान विषय और 26 फरवरी को अतिरिक्त भाषा/तृतीय भाषा हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूकबधिर विद्यार्थियों हेतु) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान यदि किसी दिन स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होता है तो भी परीक्षा निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी।

Image
Image
Image

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top