पुष्पराजगढ़ के ग्राम मौहरी में आयोजित किया गया वाटरशेड महोत्सव
अनूपपुर 26 दिसंबर 2025/ जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम मौहरी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास 2.0 परियोजना के उपयोगिता तथा किए गए कार्यों से ग्रामीणों को प्राप्त हुए लाभ तथा जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन, जल यात्रा, जल संवाद, श्रमदान, नुक्कड़ नाटक, जन भागीदारी कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास के परियोजना क्रमांक 1 के ग्राम मौहरी में आयोजित वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश मरावी, पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद श्री संतोष पाण्डेय, तथा वाटर शेट जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र कोसरिया एवं श्री रामनाथ कोरी जनपद पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय, ग्राम पंचायत मौहरी के सरपंच श्री गोपाल सिंह मरावी, उपयंत्री श्री संजय गुप्ता, श्री सुनील मिश्रा के साथ ही जनपद सदस्य एवं आसपास के ग्रामों के सरपंच, उप सरपंच, पंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।





